अवैध शस्त्र (तमंचा) मय कारतूस के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेश पर आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध की कार्यवाही।
इस दौरान ग्राम हजाराग्रांट में निर्माणाधीन मकान के पास से आबिद पुत्र शईद निवासी हजाराग्राट थाना सिडकुल को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। आरोपित के विरुद्ध थाना सिडकुल पर मुकदमा अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- आबिद पुत्र शईद निवासी हजाराग्राट थाना सिडकुल
बरामदगी
नाजायज तमंचा व एक जिंदा कारतूस
पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक ब्रह्मदत्त बिजलवाण चौकी प्रभारी कोर्ट
2. कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
अवैध शस्त्र (तमंचा) मय कारतूस के साथ पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
