50 हजार के इनामी बदमाश का एसएसपी हरिद्वार ने किया खुलासा। दर्जनों से ज्यादा मामले दर्ज।

50 हजार के इनामी बदमाश का एसएसपी हरिद्वार ने किया खुलासा। दर्जनों से ज्यादा मामले दर्ज।

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर,सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में रानीपुर पुलिस टीम द्वारा कल रात्रि 6 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुये उक्त स्कूटी सवार को मय स्कूटी गिरफ्तार किया।

तलाशी लेने पर स्कूटी सवार के कब्जे से एक अदद पिस्टल 9.M.M रँग – काला नम्बर 9273 मय 15 जिन्दा राउण्ड मय 01 मोबाईल फोन सेंमसँग कम्पनी मय आधार कार्ड अभियुक्त दो मोबाईल फोन एक अदद स्कूटी NTORQ-125 रजि0 न0 –UK17J2797 रँग काला, तोतिया बरामद हुये । पकडे गये व्यक्ति से 9mm ऑटोमेटिक पिस्टल जो उसके कब्जे से राउण्ड सहित बरामद हुई थी उसके बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा अपने आपको न्यू उस्मानपुर नई दिल्ली से हत्या के आरोप में 50,000/- रूपये का ईनामी बदमाश होना बताया गया । अग्रिम पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम अब्बास उर्फ कासिम उर्फ राजू बेचैन उर्फ अनवर हुसैन पुत्र दिलावर हुसैन निवासी मकान नम्बर Q-25 गली न0 18 ब्रहमपुरी थाना उस्मानपुर न्यू दिल्ली 53 स्थायी निवासी ग्राम सकानी थाना जहाँगिराबाद जनपद बुलँदशहर उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष बताई गई । बरामदा 9.mm पिस्टल व जिन्दा राउण्ड का कोई भी लाईसेन्स पकडा गया व्यक्ति नही दिखा पाया तथा बताया कि यह पिस्टल मुझे सरफराज उर्फ बिल्ली द्वारा कलुवा सूफी को मारने के लिये दी गयी थी । जिसे मैने सितम्बर वर्ष 2019 में अपने साथियो के साथ मिलकर मार दिया था। अभियुक्त अब्बास उपरोक्त को उसके जुर्म धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराकर 6 अगस्त को रात्रि समय टिहरी विस्थापित रपटे के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियुक्त को मय बरामदा माल सहित न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार। ज्वालापुर वन क्षेत्र गुघाल मंदिर के आस पास वाले क्षेत्र में रात्रि गुलदार गश्त करते हुए। वन विभाग की टीम कर रही है लगातार गस्त।
0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।
0 Minutes
Uncategorized
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी