पुलिस ने 17.76 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने 17.76 ग्राम स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

मंगलौर। पुलिस ने दो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17.76 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। सूचना मिली की ईदगाह रजवाहे की पटरी के पास दो अभियुक्त स्मैक बेचने की फिराक में लगे हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों कि तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 17.76 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी एहसान उर्फ कल्लू पुत्र फकीरा निवासी मोहल्ला बन्दरटोल मंगलौर के कब्जे से 8.82 ग्राम स्मैक जबकि दूसरे आरोपी सरफराज पुत्र जमशेद निवासी मोहल्ला बन्दरटोल मंगलौर के कब्जे से 8.94 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह किसी व्यक्ति को स्मैक बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर दिया है और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है।
पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक शहजाद अली प् चौकी प्रभारी कस्बा उप निरीक्षक कर्मवीर सिंह, कॉन्स्टेबल मेहराज आलम,कॉन्स्टेबल हरीश लिंगवाल, कांस्टेबल मनमोहन, का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
हरिद्वार। ज्वालापुर वन क्षेत्र गुघाल मंदिर के आस पास वाले क्षेत्र में रात्रि गुलदार गश्त करते हुए। वन विभाग की टीम कर रही है लगातार गस्त।
0 Minutes
Uncategorized
संयुक्त टीम ने शस्त्रों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। शस्त्र विक्रेताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। 
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।
0 Minutes
Uncategorized
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी