जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने कावड़ मेले के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मेले से प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी कर्मचारियों,अधिकारीयों को बधाई दी और व्यापारियों,सामाजिक,संघठनों को भी बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने कावड़ मेले के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर मेले से प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी कर्मचारियों,अधिकारीयों को बधाई दी और व्यापारियों,सामाजिक,संघठनों को भी बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने बताया कि विशेष पहल के तहत मेले से जुड़े अधिकारीयों,कर्मचारियों से सुझाव एवं फीडबैक लेते हुए इस वर्ष आयोजित मेले का डॉक्यूमेंटेंशन किया जाएगा। यह पहली बार होगा कि मेले से जुड़े अधिकारीयों कर्मचारियों से फीडबैक लेते हुए डॉक्यूमेंशन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। श्रद्धांलुओं की संख्या में हो रही वृद्धि को देखते हुए स्थायी प्रकृति की अवस्थाना विकास सुविधाओं की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था, परिवहन, शौचालय, सफाई, चिकित्सा, पेयजल, विद्युत,यात्रियों के रुकने आदि सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सरल सुगम बनाने के लिए मेले में लगे कर्मचारियों, अधिकारीयों से कमियों तथा सुझावों को इंगित करते हुए एक सप्ताह के भीतर फीडबैक देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि छोटा हो या बढ़ा, सभी का सुझाव हमारे लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए मेले से जुड़े सफाई कर्मचारी, पर्यावरण मित्र (रेगुलर तथा आउटसोर्स सभी) भी अपना अपना फीडबैक कमियों तथा सुझावों को इंगित करते हुए अवश्य दें. 

    जिलाधिकारी ने बताया कि फीडबैक में प्राप्त कमियों तथा सुझावों पर एक सप्ताह पश्चात बैठक में मंथन करते हुए सुझावों स्थायी समाधान के लिए शासन को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।
0 Minutes
Uncategorized
जिला पूर्ति अधिकारी ने घरेलू एलपीजी गैस की अतिरिक्त लोड उपलब्ध कराने के लिए मण्डल एलपीजी बिक्री प्रमुख इंडेन मंडल कार्यालय देहरादून को लिखा पत्र।
0 Minutes
Uncategorized
हत्या कांड प्रकरण का हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी अभियुक्त नेपाली युवक को किया गिरफ्तार।