शिव गंगा माता मन्दिर से अज्ञात चोर ने पीतल का घण्टा किया चोरी देवी माता के मंदिर में हुई चोरी। चोर की फोटो हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद देखे आप भी
बहादराबाद। बीते दिन बृहस्पतिवार को ग्राम अत्मलपुर बौगला में दिनदहाड़े दोपहर के समय एक शातिर चोर ने शिव गंगा माता मंदिर का पीतल का भारी भरकम घंटा चोरी कर अपने साथ बैग में रख कर ले गया। चोरी की घटना को अंजाम दिन के समय दोपहर लगभग एक बजे उस वक्त दिया गया। जब मोहल्ले वाले सब लोग दोपहर के समय अपने घरों में थे। और पूरी गली सुनसान थी चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी सूचना ग्राम प्रधान नीरज चौहान व ग्रामीण अमित चौहान, अंशुल चौहान, रॉकी चौहान, आदि ने बहादराबाद पुलिस को भी दे दी। शिकायत एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बहादराबाद पुलिस ने शातिर चोर की तलाश शुरू कर दी।
शिव गंगा माता मन्दिर से अज्ञात चोर ने पीतल का घण्टा किया चोरी देवी माता के मंदिर में हुई चोरी। चोर की फोटो हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद देखे आप भी