हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी मैं चित्रकला विभाग द्वारा ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान किया।

हर्ष विद्या मंदिर पीजी कॉलेज रायसी मैं चित्रकला विभाग द्वारा ऑनलाइन अतिथि व्याख्यान किया।

लक्सर। क्षेत्र के हर्ष विद्या मंदिर (पीजी) कॉलेज रायसी हरिद्वार के चित्रकला विभाग द्वाराआनलाईन अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।
जिसमें विशिष्ट अतिथि कला भूषण डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर, पूर्व अध्यक्ष ललित कला एकेडमी एवं मुख्य अतिथि डॉ ममता सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर एमकेपी पीजी कॉलेज देहरादून रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ के पी सिंह ने कहा कि कला के द्वारा मनुष्य जीवन को सरल और चिंतामुक्त बनाया जा सकता है। सचिव डॉ हर्ष कुमार दौलत ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कला अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। इसी क्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश चंद्र पालीवाल ने कहा कि कला कोविड काल में तनाव और भय को दूर करने में सहायक है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कला भूषण डॉ राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि प्राचीन काल से वर्तमान तक कला के रूपों में परिवर्तन होता आया है इसका विकास के साथ- साथ परिवर्तन हुआ है। मानव जीवन के लिए यह अति आवश्यक है। डॉ ममता सिंह ने कहा कला अभिव्यक्ति का साधन है कला से उत्पन्न सौंदर्य से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ अजीत राव, डॉ शिल्पी पाल, श्रीमति प्रिया प्रधान, डॉ निशा पाल, अक्षय कुमार, डॉ राहुल कौशिक, डॉ सारिका माहेश्वरी, डॉ स्मृति कुकशाल, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ कुलदीप, हरीश राम ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।चित्रकला विभाग के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं धैर्यपूर्वक व्याख्यान को सुनकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार में हरिद्वार पुलिस कार्यवाही लगातार हैं जारी। जमीन की धोखाधडी मामले में पुलिस ने फरार चल रहा आरोपी को किया गिरफ्तार। जमीन का 20 लाख में फर्जी रजिस्ट्री का है मामला, वादी मुकदमा को दिखाया गया था खरीददार।
0 Minutes
Uncategorized
लक्सर पुलिस की सतर्कता से बड़ी वारदात टली, अपराधियों की साजिश नाकाम,अवैध असलहों सहित तीन साजिशकर्ता गिरफ्तार  10 लाख की फिरौती की करी थी मांग,  न देने पर जान से मारने की तैयारी से जा रहे थे आरोपी
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत हरिद्वार पुलिस की अपराधियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही। सोशल मीडिया में BAAZ नाम से है, आरोपियो का गैंग।  08 घण्टे के भीतर ही घटना का किया खुलासा
0 Minutes
Uncategorized
सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ शिशु, उज्ज्वल भविष्य के उद्देश्य से बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन