मकान में पानी रोकने पर दो पक्षो में हुई मारपीट मुकदमा दर्ज
लक्सर। क्षेत्र के टिकमपुर गांव में शेषराज पूत्र समेरु ने पुलिस में मारपीट को लेकर प्रार्थना पत्र देकर बताया कि विजय व अजय पुत्र मीर सिंह निवासी गांव टीकमपुर मेरे मकान में पानी धकेल रहे थे जिससे मेरे मकान के गिरने का खतरा बना हुआ था मैंने अजय व विजय को मना किया तो उन लोगों ने मेरे साथ मारपीट की जिससे मुझे बहुत ही गंभीर चोट आई है दोनों व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वही उप निरक्षक मनोज सिखोला ने बताया कि शेषराज निवासी ग्राम टीकमपुर के पत्र पर उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
