रुड़की। क्षेत्र के बेलडा गांव मैं शनिवार को किसान मोर्चा मंडल सुभाष नगर रुड़की की कार्यसमिति का आयोजन मंडल अध्यक्ष धर्मवीर रोड के आवास पर किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा निपेंद्र सिंह ने कहा कि किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण मोर्चा है जो किसानों की समस्या का समाधान करने का कार्य करता है उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं होंगी उनका समाधान सरकार द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ऐसी पार्टी है जो किसान मजदूर और गरीबों को साथ लेकर चलती है भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि किसान पेंशन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि अनेक योजनाएं चलाई गई है जिनका सीधा सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं जबकि सरकार किसान हित में लगी है।
इस अवसर पर मंडल प्रभारी मच्छिंद्र सैनी, विनीत प्रताप, कलियर मंडल अध्यक्ष अंकित सैनी ,मुकेश कुमार ,अनिल कुमार, सहित सुभाष नगर मंडल की पूरी कार्यकारिणी उपस्थित है।
