सकारात्मक पत्रकारिता से होगा समाज का हित ,, सुबोध उनिया

सकारात्मक पत्रकारिता से होगा समाज का हित ,, सुबोध उनिया।

एनयूजे, जिला इकाई सम्मेलन सम्पन्न, ग्रामीण इकाई का किया गठन

लवजीत शर्मा लक्सर, सनत शर्मा हरिद्वार ग्रामीण और गणपत सैनी कलियर के बने अध्यक्ष

 

 

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शनिवार को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया, इकाई हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित जिला सम्मलेन में वर्तमान परिपेक्ष में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार भी समय के साथ बदल रहे हैं कुछ पत्रकारों का काम केवल सरकार की आलोचना करना होता है। सरकार किसी की भी हो, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकार अपने विवेक से कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारो को भी आलोचना से सीख लेनी चाहिए। आलोचना पर बौखलाने से नुकसान हो सकता है। पत्रकारिता के गिरते स्तर के लिए मीडिया हाउस जिम्मेदार है। मालिकों का दवाब पत्रकारिता पर हावी है। इसका असर पत्रकारों की लेखनी पर पड़ रहा है। विज्ञापन के दबाव में पत्रकार लिखना भी भूल गए हैं। समय के साथ सब कुछ बदला है । पत्रकार भी इससे अछूते नहीं है। सामयिक विषयों के साथ सरकार और जनता के बीच संवाद स्थापित करना ही पत्रकारों का वास्तविक धर्म है।
एनयूजे आई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया ने कहा कि यह पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन है। जो पूरे देश के पत्रकारों के हित में संघर्ष करता चला आ है। प्रदेश संरक्षक ब्रह्मदत्त शर्मा ने कहा की नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया सदैव पत्रकारों के हित में कार्य करता है। इससे पत्रकारों का संगठन में विश्वास बढ़ता रहा है । पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है। संस्था के महासचिव सुशील त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिए भी संस्था में सदस्यता दी गई है ताकि उन्हें मुख्य धारा में शामिल होकर कार्य करने का मौका मिल सके। वरिष्ठ पत्रकार सुशील त्यागी ने पत्रकारों के आर्थिक पक्ष का विश्लेषण करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। असुरक्षा के बीच पत्रकार अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम में आचार्य सुधांशु ने कहा कि पत्रकरिता जिम्मेदारी का कार्य है। इसलिए सभी पत्रकारों को इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी सामर्थ्य के साथ करना चाहिए। डा. चंदेला ने कहा कि पत्रकारिता विषम कार्य है और विषम परिस्थितियों में चुनौतियों का सामना करते हुए पत्रकारिता का संपादन करने वाले पत्रकार बधाई के पात्र हैं।
जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा कि इस सम्मेलन में लक्सर इकाई का अध्यक्ष लवजीत शर्मा, हरिद्वार ग्रामीण से सनत शर्मा व कलियर से गणपत सैनी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। जल्द ही कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शिवा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष काशीराम सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास कुमार झा, प्रदेश सचिव अश्वनी अरोड़ा, राव रियासत पुंडीर, मुदित अग्रवाल, अमित कुमार शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी महासचिव राजकुमार वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा, दीपक नौटियाल,संजय रावल, प्रवीण झा, मंजू नेगी, विवेक शर्मा, संतोष, दीपक मौर्य, इंदर शर्मा, निशांत चौधरी, श्रवण झा, राधेश्याम विद्याकुल, अमित गुप्ता, शिवकुमार, प्रवीण पेगवाल, गणेश वैद्य, रजत चौहान, अवश्वनी विश्नोई, फरमान खान, मांगेराम गौर, शमशेर अली, दिलशाद, बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
 संयुक्त तत्वावधान में आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर, आईटी पार्क के समीप, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना था।
0 Minutes
Uncategorized
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।
1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।