हरिद्वार। ग्रामीण विधानसभा के चंडी घाट चौक पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया ।
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट उत्तराखंड के दौरे पर जन आशीर्वाद यात्रा लेकर निकले हुए हैं इसी क्रम में आज हरिद्वार में उनका जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान बलवंत पवार, कुलदीप चौधरी, विकास कुमार, शीशपाल पोखरियाल, बृजमोहन पोखरियाल ,आलोक द्विवेदी, सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
