एनसीसी जूनियर डिवीजन कैडेटो की भर्ती,
लक्सर। क्षेत्र के खानपुर में भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर में मंगलवार को एनसीसी जूनियर डिवीजन हेतु एनसीसी कैडेटो की भर्ती की जाएगी।
जो छात्र छात्राएं इसके इच्छुक है वो भाग ले सकते है छात्र छात्रा प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।एनसीसी कैडेटों की भर्ती विद्यालय में एक ही बार आयोजित की जाएगी सभी छात्र छात्राओं को भर्ती हेतु 8 बजे विद्यालय में पहुंचना होगा भर्ती निर्धारित समय से ही पूर्ण कि जाएगी।भर्ती प्रक्रिया 84 यूके बटालियन एनसीसी रुड़की हरिद्वार द्वारा पूर्ण की जाएगी।
