बिजली कटौती को लेकर ग्रामीण मिले कैबीनेट मंत्री से,

बिजली की कटौती को लेकर ग्रामीण मिले केबिनेट मंत्री से,

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के लोग कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से उनके वेद मंदिर आश्रम में मिले ग्रामीणों ने बताया कि आजकल विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के फेरूपुर फीडर,पथरी फीडर, भट्ठिपुर फीडर,बहादराबाद फिडर, में कई घंटों की लगातार रोस्टिंग की जा रही है हवा चलने और बारिश होने पर तार खराब हो जाने के कारण कई कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है उन्होंने बताया कि बिजली की आपूर्ति सही ना होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है इस पर कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड स्वामी यतीश्वरानंद ने अधीक्षण अभियंता हरिद्वार से फोन पर वार्ता कर ग्रामीण क्षेत्र से तुरंत रोस्टिंग कम करने को कहा उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहर की जैसी बिजली व्यवस्था सुचारू होनी चाहिए अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सही करने का आश्वासन दिया।
इस मोके पर चो0 सत्य कुमार, विकास प्रधान, प्रणव यादव, सोनवीर पाल, चंद किरण सिंह, सरदार करण सिंह ,नरेश भगत, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *