खट्टर सरकार के खिलाफ किसान हुए आग बबूला फूंका पुतला।
लक्सर। किसानों ने बसेड़ी खादर से जलूस निकालकर खट्टर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिव मूर्ति तिराहे पर जाकर खट्टर सरकार का पुतला दहन किया।
किसानों ने कहा हरियाणा में खट्टर सरकार ने किसानों के ऊपर लाठी चार्ज करा कर एक बहुत बड़ा घिनौना काम किया है जिसका भारत का अन्नदाता इस लाठीचार्ज को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा और इस सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम यही किसान करेगा उन्होंने यह भी कहा कि एक अधिकारी खुले तौर पर किसानों के ऊपर लाठीचार्ज व सर फोड़ने के लिए आदेश देते हुए वीडियो में दिखाई देता है खट्टर सरकार उस अधिकारी पर अभी भी मेहरबान बनी हुई है उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अधिकारी को तुरंत ही बर्खास्त कर उसके घर भेज देना चाहिए यह डबल इंजन की सरकार 5 तारीख को मुजफ्फरनगर में होने जा रही किसान महापंचायत से डर गई है और इसी वजह से किसानों के ऊपर तरह-तरह से लाठी चार्ज करा रही है जिसको यही किसान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और 5 तारीख को किसान महापंचायत के बाद इस सरकार को जड़ से उखाड़ने का काम यही किसान करेंगे।
इस मोके पर मोनू कुमार, अनिल कुमार,आदि सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।
