मोटरसाइकिल व कार की भिड़त में दो युवक गम्भीर रूप से घायल,

मोटरसाइकिल व कार की भिड़त में दो युवक गम्भीर रूप से घायल,

पथरी। शाहपुर शीतला खेड़ा के नजदीक लक्सर की ओर से आ रही तेज गति से कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर बाइक पर बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
मंगलवार को एक कार चालक लक्सर की ओर से आ रहा थी शाहपुर के नजदीक आते ही एक बाईक पर दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर ने एक्सीडेंट की सूचना पुलिस को दी पुलोस ने मौके पर पहुँच कर घायलो को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहा दोनों की हालत गम्भीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कार सवार युवक का ध्यान भटक गया था और कार को कवर नही कर पाया जिसकी वजह से ये घटना घटी है। पुलिस ने कार चालक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।और घायलो के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।
वही एसओ दीपक कठैत ने बताया की कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार कर घायल कर दिया था जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है घयलो के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।घयलो की ओर से अभी कोई तहरीर नही आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *