नाबालिक किशोरी को अगवा कर ले जा रहे दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज?

नाबालिक किशोरी को अगवा कर ले जा रहे दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज?

लक्सर। क्षेत्र में नाबालिक किशोरी को अगवा कर ले जा रहे उत्तर प्रदेश निवासी दूसरे समुदाय के दो युवकों को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने खानपुर बार्डर पर पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें कोतवाली लाया गया।कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।यूपी के रामसहायवाला गांव निवासी एक ग्रामीण बालावाली क्षेत्र में फल सब्जी आदि उगाता है।वह अपने परिजनों के साथ में ही रहता है। सोमवार को परिजन नाबालिक किशोरी को रायसी स्कूल छोड़कर आया था।इसी बीच दो युवक जावेद और भूरा निवासीगण ग्राम पीर बडोली थाना झिंझाना जनपद शामली बाइक पर वहां पहुंचे। उन्होंने किशोरी को बाइक पर बैठा लिया। किशोरी ने उनका विरोध किया,लेकिन वह उसे जबरदस्ती बैठाकर ले गए।बाइक पर बैठाते देख किसी ने किशोरी के पिता को इसकी जानकारी दी।वह दोनों युवक किशोरी को लेकर पुरकाजी की ओर निकल गए। किसी तरह हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई।उन्होंने खानपुर पुरकाजी बार्डर पर दोनों युवकों को पकड़ लिया।हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष जोध सिंह पुंडीर, राजकुमार सिंह, मनीश,आदि के साथ वह पहले उन्हें खानपुर थाना तथा इसके बाद लक्सर कोतवाली लेकर आए।पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।मामले में किशोरी के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *