पथरी। मंगलवार को शाहपुर शीतलाखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबूराम सैनी एवं भाजपा नेता रामकुमार खरड़ के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग कांग्रेस व बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए।
इसके अलावा शुभम् सैनी भी बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेता रामकुमार खरड़ व बाबूराम सैनी ने कहा कि कांग्रेस व बसपा से लोगों का मोहभंग हो रहा है। लोग उक्त दोनों पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे है। भाजपा में शामिल होने वाले लोगों में शहजान अली, तासीन सलमानी, शमीम अहमद, मोहम्मद दिलशाद, नौशाद अली, मुराद अली आदि है। शुभम् सैनी का कहना है कि वह भाजपा छोड़कर बसपा में गए थे। वह बसपा में घुटन महसूस कर रहे थे। इसलिए उन्होंने बसपा छोड़ कर कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हो गए है।
