(पहल सिंह राणा) उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे लक्सर 1 घंटे का रखा मौन व्रत।

(पहल सिंह राणा) उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे लक्सर 1 घंटे का रखा मौन व्रत।

हरिद्वार/ लक्सर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे लक्सर रायबहादुर नारायण सिंह शुगर मिल के मुख्य द्वार के सामने बैठकर उन्होंने 1 घंटे का मौन व्रत रखा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा हरीश रावत का यह मौन व्रत कार्यक्रम किसानों की बढ़ती समस्याओं को लेकर था धान की फसल की बिक्री में आ रही समस्याएं गन्ने का रुका हुआ भुगतान गन्ने का समर्थन मूल्य घोषित न किया जाना शुगर मिल का समय से न चलना आदि समस्याओं को लेकर हरीश रावत ने लक्सर में मौन वृत कार्यक्रम रखा हरीश रावत का मौनव्रत 3:00 बजे से 4:00 बजे तक चला हरीश रावत ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों की जान इस तरह खींच ली है जिस तरह बंदर सांप को रगड़ रगड़ कर मारता है उसी तरह केंद्र सरकार ने किसानों की जान खींच ली है पहले लूटा और अब लूट कर तेल की कीमतों में थोड़ी सी कमी कर राजनीति कर रही है हरीश रावत ने यह भी कहा कि लोगों की जान पहले ही कोरोना ने खींच ली है महाराष्ट्र केरल को छोड़कर उत्तराखंड में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई है लोग अभी दर्द भूले भी नहीं है कि कोरोना की तीसरी लहर ने फिर दस्तक दे दी है देवस्थानम बोर्ड को लेकर हरीश रावत ने कहा अगर हमारी सरकार आती है तो हम देवस्थानम बोर्ड को निश्चित रूप से भंग करेंगे और किसानों को गन्ने का उतना समर्थन मूल्य देंगे जिससे हमारे किसान की टूटती कमर मैं जान आ जाए साथ ही इकबालपुर शुगर मिल पर पिछले वर्षो का बकाया गन्ना भुगतान भी दिलवाया जाएगा हरीश रावत ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार किसान हितेषी सरकार नहीं है बल्कि किसानों को लूटने वाली सरकार है उन्होंने बताया कि हमारा मौन व्रत सोई सरकार को जगाने के लिए है हरीश रावत ने कहा कि आज हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार घूम रहा है किसानों के धान खरीद सुचारू किया जाए उसमें लूटमार पूरी तरह बंद हो गन्ने का समर्थन मूल्य तत्काल घोषित किया जाए और किसानों के रुके हुए गन्ना भुगतान को तत्काल दिलाया जाए इन मुद्दों को लेकर हमने मौन व्रत धारण किया है हम मौनव्रत के रखकर सरकार को जगाने का काम कर रहे है जिससे उत्तराखंड के किसानों की समस्याएं दूर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *