(पहल सिंह राणा)भीमराव अंबेडकर का लगा बोर्ड हटाने को लेकर दलित समाज के लोगों में रोस।

(पहल सिंह राणा)भीमराव अंबेडकर का लगा बोर्ड हटाने को लेकर दलित समाज के लोगों में रोस।
लक्सर। जेके फैक्ट्री के बराबर में खेड़ी मुबारकपुर मुख्य रोड पर कुछ दिन पहले अंबेडकर समाज के लोगों के द्वारा भीमराव अंबेडकर का बोर्ड लगाया गया था। जिसको किसी अराजक तत्वों ने रात्रि में उखाड़ दिया उसकी सूचना किसी व्यक्ति के द्वारा दलित समाज के लोगों को लग गई।जिस पर दलित समाज के सैकड़ों की तादाद में युवक वहां पर इकट्ठा हो गए।और रोष व्याप्त करने लगे किसी व्यक्ति के द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभाला दलित समाज के युवकों ने बताया कि जब यहां पर सड़क के दोनों ओर बोर्ड लगे हुए हैं।उन्हें किसी ने नहीं छेड़ा तो भीमराव अंबेडकर के बोर्ड को वहां से क्यों उखाड़ा गया।दलित समाज के युवक वहां से सभी बोर्ड हटाने पर अड गए।जिस पर लक्सर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए।वहां पर लगे सभी बोर्डो को हटा दिया उप जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया की रात्रि में किसी अराजक तत्वों द्वारा भीमराव अंबेडकर का लगा बोर्ड हटा दिया गया था।उन्होंने कहा सड़क के और सरकारी जमीन में जो भी बोर्ड लगाया गया है।उन सभी को हटाया जाएगा उन्होंने सख्त लहजे में यह भी कहा कि अगर किसी ने शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जाएगी।मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *