(पहल सिंह राणा)पटाखे चलाने पर जमकर हुई मारपीट में हुवे घायलो को अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टरों के बिना भटना पडा यह खानपुर अस्पताल का मामला है।

(पहल सिंह राणा)पटाखे चलाने पर जमकर हुई मारपीट में हुवे घायलो को अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टरों के बिना भटना पडा यह खानपुर अस्पताल का मामला है।
लकसर। क्षेत्र के एक गांव में बीती रात दो पक्षो में पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया था। सुबह विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान जमकर लाठी डंडे चले जिसके चलते दर्जनों लोग घायल हो गए।बीती रात क्षेत्र के मिर्जापुर सादात गांव में पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया था।ये विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट तक जा पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षो की ओर से काफी देर तक लाठी डंडे चले। इसके चलते दोनों पक्षो के दर्जनों लोग घायल हो गए।घायल जब इलाज के लिए खानपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचे वहां से डॉक्टर भी नदारद मिले।अभी हाल में हरिद्वार डीएम ने इसी अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ डयूटी पर न मिलने के कारण बड़ी कार्यवाही की थी।पर डीएम द्वारा की गई इस कार्यवाही से खानपुर के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ पर कोई फर्क नही पड़ा।अस्पताल में दोपहर तक डॉक्टर नदारद थे।जिसके बाद डॉक्टर को फोन किया गया तो 12:30 पर डॉक्टर सुषमा डे अस्पताल पहुंची।सवाल पूछने पर खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ सुषमा डे ने बताया की आज जो डॉ ड्यूटी पर होते हुये नदारद मिले हैं उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।वही खुद उनके लेट आने पर उन्होंने कहा के वे इमरजेंसी ड्यूटी पर आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *