(पहल सिंह राणा)अनुपमा रावत पहुंची गंगदासपुर लोगों ने पटाखों से किया स्वागत।
लक्सर। क्षेत्र के गंगदासपुर गांव में अनुपमा रावत राष्ट्रीय महासचिव महिला कॉंग्रेस का गगदासपुर ग्रामीणों ने पटाखों से किया स्वागत। इस जनसंपर्क अभियान में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस अनुपमा रावत ने कहा कि जो क्षेत्र के लोगों की जुबान पर आ रहा है।कि डबल इंजन की सरकार ने क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया और ना ही कोई स्कूल खोला गया।ना कोई फैक्ट्री लगाई गई।और ना कोई किसानों का गन्ने का रेट बढ़ाया गया। नौकरी भी इस सरकार ने खत्म कर दी।सड़क पर चलना भी इस सरकार में मुश्किल हो गया। जिससे नौजवान व्यापारी किसान मजदूर सभी परेशान हैं।यही जनता जिन लोगों ने इस सरकार को बनाया था।इसको उखाड़ फेंकने का काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमारी सरकार आई तो पहले की तरह विकास कार्य नौजवानों के लिए नौकरी और फैक्ट्रियों लगाने का काम भी किया जाएगा।उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर भी जमकर हमला बोला उन्होंने यह भी कहा कि हरीश रावत सरकार द्वारा गंगा नदी पर बनाया गया। बांध कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस सरकार पर उस बांध की मरम्मत भी नहीं हो पाई।यह सरकार केवल जहरीली खेती कराति है।विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया है।
