हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधान सभा मंडल उत्तर में हर घर भाजपा घर – घर जाकर भाजपा अभियान का शुभारंभ किया गया घर-घर भाजपा हर घर-भाजपा कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रत्येक बूथ पर पार्टी द्वारा भेजी गई सामग्री को वितरित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विकास कुमार और जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर हर घर भाजपा घर-घर भाजपा अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक घर में भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे और भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार की लोक लुभावनी उपलब्धियों को बताएंगे उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है जिन का प्रचार और प्रसार भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे। इस अवसर पर मंडल महामंत्री सोनवीर पाल, राजेश कुमार कश्यप ,सुशील कुमार, प्रीतम सैनी,सुक्कड़ सैनी, ,प्रदीप सैनी, नत्थीराम राम,डॉ मुबारिक ,आदि उपस्थित रहे।
