पथरी क्षेत्र में सड़क पेच वर्क निर्माणों में बड़ा घोटाला सामने आया जिसमे मानको को ताक पर रखकर पेच वर्क का कार्य किया जा रहा है ।
हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के भाग 3 आदर्श टिहरीप बन्दरा कोटी कॉलोनी की सड़क का पैच वर्क का कार्य चल रहा है जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष ग्रामीणों का कहना है कि यह 1 किलोमीटर की सड़क है जो घोंडी चौक से लेकर भुक्कनपुर तिराहे तक है लेकिन इस पर एक ही महीने में कई बार पेच वर्क करा दिए गए हैं लेकिन पैच वर्क का कार्य सफल नहीं हो पा रहा है यह टूट जाता है इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि यह 1 किलोमीटर की सड़क है इसको पूरी नई बनवाने की मांग की सड़क बनने से ग्रामीणों व राहगीरो को काफी राहत मिलेगी।
आए दिन गड्डो में ग्रामीण गिरकर चोटिल होते रहते हैं लेकिन ठेकेदार व विभाग के कर्मचारी मिलकर सरकार के पैसे को चूना लगा रहे हैं और सही कार्य कराने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं मानक की बात करें तो कहीं भी धरातल पर कोई भी मानक पूरे नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों में रविंद्र सिंह पूर्व प्रधान, राजीव कुमार ,राजेश, कमल सिंह, भजन सिंह, रविंद्र सिंह, प्यारे सिंह ,महाजन सिंह ,आदि ग्रामीणों मौजूद रहे।
