एसडीएम ने सरकारी राशन की दुकान का किया निरीक्षण मिली खामियां।
लक्सर। एसडीएम के द्वारा कुड़ी भगवानपुर में सत्ता गल्ला विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ खामियां भी पाई गई उप जिला अधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी हरिद्वार के आदेश अनुसार क्षेत्र में राशन डीलरों के द्वारा की जा रही अनियमितता को सही करने के लिए आज कुछ ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गई थी कि कुड़ी भगवानपुर के राशन डीलर हैं वह लोगों को पूरा राशन वितरण नहीं कर रहे हैं और महंगे रेट पर बेच रहे हैं उस पर उन्होंने बताया पूर्ति अधिकारी ममता गवार्डी के साथ मिलकर कुड़ी भगवानपुर में राशन डीलर के दुकान पर निरीक्षण किया गया जिसमें कुछ शिकायत सही पाई गई और कुछ शिकायत निराधार पाई गई उन्होंने यह भी बताया कि राशन डीलर को सख्त चेतावनी देकर कहा गया है कि आप लोग राशन सही तरीके से वितरण करें राशन विक्रेता को अपना व्यवहार सही करने को कहा अगर सही समय तक दुकान पर सही तरीके से लोगों को राशन वितरण नहीं किया गया तो दुकान का लाइसेंस निरस्त कर राशन डीलर की दुकान दूसरे राशन विक्रेता को अटैच कर दी जाएगी निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल भी मौजूद रहे।
