लक्सर में कोविड के नाम पर ठगी मरीज के परिजनों ने किया हंगामा

कोविड के नाम पर ठगी
मरीज के परिजनों ने किया हंगाम

रिपोर्ट / फरमान अली

लक्सर में कोविड-19 को लेकर जहां सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है वही कई निजी चिकित्सक आम बीमारी के मरीजों को कोविड-पॉजिटिव बताकर मरीजों के परिजनों की जेब काटने में लगे हुए हैं लक्सर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है लक्सर के कबीर अस्पताल में आज इस्माइलपुर गांव के एक मरीज को लाया गया जो गुर्दे के दर्द से बेहद परेशान था जहां के निजी चिकित्सकों ने उसे पहले तो भर्ती कर लिया और उसके बाद उसे कोविड पॉजिटिव बता कर आईसीयू में डाल दिया गया परिजनों को इस बात में कुछ रहस्य महसूस हुआ और उन्होंने पूरे मामले की शिकायत लक्सर चिकित्सा अधिकारी से कर दी पूरे मामले की जानकारी लक्सर पुलिस को भी दी गई लक्सर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल वर्मा पुलिस व स्वास्थ्यकर्मियो के पूरे अमले के साथ तत्काल ही कबीर अस्पताल पहुंच गए इस निजी अस्पताल में भर्ती किए गए सभी मरीजों की जांच की गई साथ ही आईसीयू में भर्ती मरीज की जांच की गई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया डॉक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि इस्माइलपुर के इस मरीज को गुर्दे की प्रॉब्लम है इसकी कॉविड टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है । साथ ही मरीज के परिजनों को कबीर अस्पताल से अपने मरीज को बाहर ले जाने के लिए रेफर दे दिया गया है l लक्सर चिकित्सा अधिकारी ने कबीर अस्पताल की निजी चिकित्सक को जमकर लताड़ लगाई डॉक्टर अनिल वर्मा ने कहा कि अगर मरीज के परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो प्रशासन अस्पताल  के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *