उधार दूध न देने पर युवक को पीटा

उधार दूध न देने पर युवक को पीटा

लक्सर । कोतवाली क्षेत्र के कुड़ी भगवानपुर गांव में उधार दूध न देने पर दबंगों ने युवक को दुकान से निकाल कर मारपीट कर दी। नगला खिताब गांव निवासी अजीम पुत्र नाजिम ने बताया कि बुधवार शाम तीन चार अनजान व्यक्ति उसकी दुकान पर आये और उधार दूध देने की बात कही दूध देने से मना करने पर अज्ञात लोगों ने आक्रोशित होकर उसे गालियां दीं। जब उसने विरोध किया तो अपने तीन अन्य साथियों को बुला कर मारपीट की है। बताया वह जान बचाकर अपनी दुकान के अंदर घुस गया। आरोपियों ने उसे दुकान से निकाल कर पीटा है। किसी तरह स्थानीय राहगीरों ने उसे बचाया। बताया दबंगों के डर से वह पुलिस में शिकायत करने नहीं आ पाया। बुधवार को मौका मिलते ही कोतवाली पहुंच तहरीर दी है। कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *