रोशनाबाद सीएमओ ऑफिस के प्रांगण में आज एनएचएस राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

 

रोशनाबाद सीएमओ ऑफिस के प्रांगण में आज एनएचएस राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा दो सूत्रीय मांगों को लेकर चार दिन से हड़ताल चल रही है लेकिन इससे पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने हेलीकॉप्टर हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी उसके बाद सभी कर्मचारी सीएमओ ऑफिस मैं हड़ताल पर बैठ गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर मनवीर सिंह बहादराबाद ने बताया कि दो सुत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पूरे प्रदेश भर में की जा रही है और बताया कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सभी डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा कोरोना में कोई काम नहीं करेंगे। लगभग 6 महीने से मांगों को नहीं माना जा रहा है इसलिए अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पूरे प्रदेश भर में की जा रही है। वही डॉक्टर विवक खन्ना ने कहा कि हम लोग लगातार काम करते रहते हैं लेकिन हमारी 2 सूत्री मांगों को अभी तक पूरा नही किया गया है एनएचएम के डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मियों में पूरे प्रदेश में मांगों को लेकर हड़ताल की जा रही है जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

इस हड़ताल में डॉक्टर मनवीर सिंह, डॉ प्रियंका सेजु, डॉ विवेक खन्ना, दिनेश प्रसाद पंत, सुशील कुमार, अश्वनी कुमार, राजेश प्रभा, प्रियंका चौधरी, रश्मि चौहान, अंजू चौहान, शबाना अंसारी, मुनेश चौहान, नंदिनी चौहान, प्रीति चौहान, वर्षा चौहान, शालू चौहान, सत्य प्रकाश आदि कर्मचारी गण शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *