युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शव जंगल मे मिलने से मचा हड़कंप।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शव जंगल मे मिलने से मचा हड़कंप।

लकसर। क्षेत्र के मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के अतुल भारती नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।युवक बुधवार शाम 6 बजे के बाद से लापता था।रात 8 बजे उसका शव गांव से थोड़ी दूर रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। जीआरपी पुलिस ने शव को लावारिस में ही रुड़की मोर्चरी भेज दिया था।लेकिन सुबह में परिजन मोर्चरी पहुंचे तो उन्हें मौत की जानकारी हुई।इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देकर हत्या का आरोप लगाया कहा कि घटनास्थल से काफी दूर खेत में मांस के टुकड़े व खून मिला है।लिहाजा मृत युवक अतुल भारती उम्र 23 नरेश कुमार की हत्या कर शव बाद में ट्रैक पर फेंक दिया क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान और कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की पुलिस ने घटनास्थल से खून के सैम्पल भी लिए है।

वही क्षेत्राधिकारी बहादुर सिंह चौहान का कहना है कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले गहराई से पड़ताल की जायेगी।उसकें बाद जाँच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उन पर ही कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *