वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा ने अपने पैसों से क्षतिग्रस्त पुल बनाने के लिए किया उद्घाटन।
लक्सर। खानपुर के कुडी नेत वाला में पिछले 2 से 3 साल से बाणगंगा नदी पर बनाया गया पुल क्षतिग्रस्त पड़ा था जिस वजह से ग्रामीणों को अपने खेतों तक जाने के लिए बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही थी वही इस पुल को ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय विधायक को भी अवगत कराया लेकिन स्थिति जस की तस बनी रही वही कुड़ी नेत वाला के ग्रामीणों ने बाणगंगा नदी पार करने के लिए लकड़ी के बड़े-बड़े पेड़ डाल रखे हैं जिस से गुजरकर ग्रामीण अपने खेतों तक पहुंचते हैं वहीं इसी लकड़ी के पुल के सहारे ग्रामीण अपने पशुओं के लिए चारा लेने जाते हैं चारों और से निराश होकर ग्रामीणों ने अपनी समस्या समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार उमेश कुमार के सामने रखी जिस पर पत्रकार उमेश कुमार ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कुडी नैत वाला मैं बाणगंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य शुरू कराया वही ग्राम प्रधान पिंकी मुंडार ने रीबन काटकर व नारियल तोड़कर पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया ग्राम वासियों ने कहा इस पुल के बन जाने से सभी ग्राम वासियों को बाणगंगा नदी पार करने में आसानी होगी लोग अपने खेतों तक ट्रैक्टर ट्राली लेकर आसानी से जा सकेंगे वही ग्रामीणों ने कहा जिस व्यक्ति के पास कोई भी पद ना होते हुए भी इतने विकास कार्य कराए जा रहे हैं अगर ऐसे व्यक्ति को खानपुर विधानसभा का विधायक बना दिया जाए तो इस क्षेत्र को स्वर्ग बना देंगे वही पत्रकार उमेश कुमार शर्मा ने कहा बाणगंगा नदी पर पुल क्षतिग्रस्त था ग्रामीणों ने मुझे इसके लिए अवगत कराया और इस पुल को बनाने की मांग की ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए मेरे द्वारा इस पुल का निर्माण कराया जा रहा है ताकि गांव वालों को कोई परेशानी ना हो वही गांव वालों ने कहा इस बार खानपुर विधानसभा सीट पर हम परिवर्तन चाहते हैं उन्होंने कहा पत्रकार उमेश कुमार शर्मा चाहे निर्दलीय खड़े हो किसी पार्टी से हम सब उमेश कुमार को भारी मतों से विजई बनाएंगे वही महिलाओं ने कहा हमें विकास चाहिए पार्टी से हमें कोई मतलब नहीं उन्होंने गंगे मैया की कसम खाकर कहा कि हम सभी पत्रकार उमेश कुमार के साथ हैं और उन्हें ही जिताएंगे उन्होंने कहा कि ऐसे विधायक किस्मत वालों को मिलते हैं।
