हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र मैं सब्जी मंडी के पास नए ट्रांसपोर्ट नगर में गैस रिफिलिंग का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।
आपको बता दें नए ट्रांसपोर्ट नगर में अभी बड़े-बड़े झुंड खड़े हुए हैं जिन का फायदा उठाकर भागीरथी गैस एजेंसी में गाड़ी चला रहे ड्राइवर गाड़ियां सैड में लगाकर बड़े पैमाने पर रिफिलिंग कर रहे हैं आखिर इन रिफिलिंग करने वालों के सरगना कौन है कौन इस काले काम को करा रहा है आखिर ऐसे लोगों पर खाद्य पूर्ति अधिकारी कब अंकुश लगा पाएंगे और इन लोगों के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगे जो लोग सिलेंडर रिफिलिंग कर रहे हैं और कस्टमर को चूना लगा रहे हैं कम वेट के सिलेंडर देकर एक एक सिलेंडर में लगभग 2 किलो गैस कम की जा रही है बड़े पैमाने पर कालाबाजारी हो रही है सूत्रों के मुताबिक बता दें कि यह लगभग 10 से 15 साल से कार्य चल रहा है आखिर कोई इसकी सुध बुध लेने वाला नहीं है आखिर कब तक चलेगा यह गोरख धंधा देखने वाली बात होगी। कब होगी कार्यवाही


