उत्तराखंड में आज चुनावी दौरा,चौथी गारंटी योजना की करेंगे घोषणा, अरविन्द केजरीवाल,
हरिद्वार। 2022 का चुनावी संग्राम को देखते हुवे सभी पार्टियों के नेता हुवे सक्रीय जिसके चलते आज उत्तराखण्ड की धरती और चौथी गारंटी देने आ रहे है दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। अपने पांचवें चुनावी दौरे पर आज अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के काशीपुर आएंगे। जहां पर आज वह अपनी चौथी बड़ी गारंटी योजना की घोषणा भी करेंगे। दिल्ली की तर्ज पर देंगे सुविधा अब देखने वाली बात होगी कि भाजपा, कोंग्रेस, आम आदमी, किस तरीके से उत्तराखण्ड की जनता को भुना पायेंगे।
इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल प्रदेश में बिजली, रोजगार और निशुल्क तीर्थ यात्रा की तीन गारंटी योजना की घोषणा कर चुके हैं। आम आदमी पार्टी इस बार पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में खड़ी है। जिसके तहत लगातार अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड के दौरे कर रहे हैं और प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए गारंटी योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। आज प्रदेश की महिलायो को लेकर अरविंद केजरीवाल बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
