आस्ट्रेलिया में चल रहे बिग बैश लीग पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे 4 सटोरियो को हरिद्वार के एक होटल से किया गिरफ्तार।
आपको बतादे की ऑस्टेलिया में चल रहे बिग लीग पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे चार सटोरियों को हरिद्वार शहर की पुलिस ने खास मुखबिर की सूचना पर श्रवण नाथ नगर के एक होटल में छापा मारकर बीबीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगवा रहे पानीपत के 4 सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार सट्टेबाजों के पास से 14 हजार ₹700 की नगदी 9 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
पुलिस टीम ने सूचना पर गुजरावाला चौक के पास स्थित होटल इन्द्र कुटीर के कमरा नं0 211 से चार सट्टेबाजों को किया गिरफ्तार,जिनके नाम विकास कुमार पुत्र गुलशन कुमार,2 अमन कुमार पुत्र सुशील कुमार, 3 जोधकुमार पुत्र विशनदास,4. देवेन्द्र पुत्र सन्तलाल,चारो सटोरियो का निवास गुरुनानकपुरा कच्चा कैम्प पूरे वाला कालोनी थाना मॉडल टाउन जिला पानीपत हरियाणा,बताया जा रहा है यह चारो आस्ट्रेलिया में चल रहे क्रिकेट लीग मैच में ऑनलाईन सट्टा लगाते हुये मौके से गिरफ्तार किये गए है।
पुलिस टीम में
अभय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार उ0नि0 संतोष सेमवाल,आनन्द तोमर,शशिकान्त,सुमित आदि का सहयोग रहा।
