पथरी। क्षेत्र गांव बहादरपुर जट्ट में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ग्राम बहादुरपुर जट्ट में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण उत्तराखंड सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसकी प्रथम किस्त ₹9900000 जारी हो गई है उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम से ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को लाभ होगा उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान और राजेश वर्मा ने बताया कि गांव बहादरपुर जट ने ग्राम समाज की जमीन पर मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है इससे ग्राम वासियों में खुशी का माहौल है ग्रामवासी उत्तराखंड सरकार और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद का धन्यवाद किया।इस अवसर पर सत्य कुमार चौधरी,सुरेंद्र चौधरी, सोहनवीर पाल, पुष्पेंद्र चौधरी, सरवन चौहान, संजय चौहान, प्रणव यादव, चीनू चौधरी,अरविन्द प्रधान,चंद किरण सिंह, संजय कुमार,अंकित चौहान, अमित सैनी, चेतन, आदि लोग उपस्थित रहे।
