उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने किया जनसंवाद, जनता की सुनी समस्याएं।

उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने किया जनसंवाद, जनता की सुनी समस्याएं।

लक्सर। उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने लक्सर में जनपद हरिद्वार की जनता से जन संवाद किया। इस दौरान लक्सर खानपुर सहित जिले के विभिन्न कस्बों से आए लोगों ने बढ़ते क्राइम की समस्या से अवगत कराया।

उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की जनसंवाद का मतलब है की लोगों के बीच में आकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनसे पुलिसिंग के संबंध में सुझाव प्राप्त करना। उन्होंने बताया की उनके द्वारा आदेशित किया गया है की कम से कम तीन महीने में एक बार हर थाने में जनसंवाद होना चाहिए। और उन्होंने यह भी बताया की इसी क्रम में आज लक्सर में आकर उनके द्वारा जनसंवाद किया गया है ओर यहां की बहुत सारी समस्याएं भी उनके संज्ञान में आई है, उनमें से कुछ थाना चौकी से संबंधित है और कुछ वाहनों से संबंधित है और कुछ समस्याएं ड्रग्स और ट्रैफिक को लेकर थी। उन्होंने कहा की उनके द्वारा सभी समस्याओं को गहराई से सुना गया है और उन समस्याओं का समाधान निकाले जाने की बात कही । तथा उन्होंने बताया 112 वह सो नंबर तुरंत पुलिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी तथा साइबर ब्रांच से संबंधित जैसे ऑनलाइन पैसे निकालना को लेकर शिकायत मिलने पर वापस कर आ जाएगा

इस दौरान गढ़वाल डीआईजी करण सिंह नगन्याल, एसएसपी हरिद्वार डॉ० योगेंद्र सिंह रावत, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल, मनोज कतियाल एसपी ट्रैफिक, बहादुर सिंह चौहान सीओ लक्सर, विवेक कुमार सीओ रुड़की के साथ जिले भर से थानाध्यक्ष व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
 संयुक्त तत्वावधान में आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर, आईटी पार्क के समीप, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना था।
0 Minutes
Uncategorized
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।
1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।