हरिद्वार। में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागो को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने करवाई के दिये आदेश भोगपुर ओर बिशनपुर क्षेत्र के अतिरिक्त तहसील लक्सर से लगातार आ रही अवैध खनन/भंडारण की शिकायतों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी एवम नायब तहसीलदार एम खनन अधिकारी द्वारा तहसील के भोगपुर एवम बिशनपुर क्षेत्र में क्रेशरों का निरीक्षण किया।

हरिद्वार। में अवैध खनन को लेकर प्रशासन और खनन विभागो को जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने करवाई के दिये आदेश भोगपुर ओर बिशनपुर क्षेत्र के अतिरिक्त तहसील लक्सर से लगातार आ रही अवैध खनन/भंडारण की शिकायतों पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी एवम नायब तहसीलदार एम खनन अधिकारी द्वारा तहसील के भोगपुर एवम बिशनपुर क्षेत्र में क्रेशरों का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के दौरान 3 क्रेशरों में हिमगंगे, अवनी, एवम कमल स्टोन को अवैध खनन/ भंडारण करने एवम अनिमियता पाए जाने पर अग्रिम आदेशो तक सीज कर दिया गया है, साथ ही अन्य क्रेशरों में महादेव व उक्त क्रेशरों पर लगभग 50 लाख तक जुर्माने की अर्थ दंड बसूली की संस्तुति भी की गई।

इसके साथ ही जनपद के तहसील लक्सर के सुर्या, किसान एवम गणपति क्रेशर में भी प्रसासन द्वारा कार्यवाही कर अर्थदंड आरोपित किया ।
जनपद में लगातार अवैध खनन/ परिवहन कि शिकायतों पर प्रशासन के सख्त रवैए से एक ओर खनन माफिया सख्ते में है वही अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कप मचा हुआ है।
जनपद में अवैध खनन/ परिवहन/ भंडारण को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा समस्त राजस्व/खनन एवम वन, पुलिस सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए गए है।
अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन/ भंडारण में लिप्त किसी भी खननकर्ता को नही बक्शा जायगा। इससे पूर्व भी क्रेशरों को सीज किया गया था, ओर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
 संयुक्त तत्वावधान में आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर, आईटी पार्क के समीप, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना था।
0 Minutes
Uncategorized
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।
1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।