9,30 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,
लक्सर। पुलिस ने हजारो रुपये की 9.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रानिक कांटा और नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा के मुताबिक चेतक पुलिस कर्मी नारायण व गंगा सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि श्री सीमेन्ट से सरदारों के डेरे की ओर जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति खड़ा है जो स्मैक बेच रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक जंगल की तरफ भागने लगा। भागते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ लिया और पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम असद उर्फ चुंडी पुत्र गुलजार निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से दो हजार रुपये की 9.3 स्मैक बरामद हुई। सूचना पर सीओ बीएस चौहान मौके पर पहुंचे। आरोपी के पास से एक इलेक्ट्रानिक कांटा व स्मैक बेचकर एकत्र की गई दो हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
कोतवाल यशपाल बिष्ठ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
