खेत से घर लौट रहे दंम्पत्ति पर हमला

खेत से घर लौट रहे दंम्पत्ति पर हमला

मोहम्मदपुर निवासी बिजेन्द्र व उसकी पत्नी को पांच-छह युवकों ने डंडे और सरिया से पीट कर जख्मी कर जान से मारने की धमकी दी। वह खेत से घर लौट रहे थे पुलिस ने उसके पुत्र के बयान पर गांव के प्रमोद कुमार सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लक्सर मोहम्मदपुर बुजुर्ग वासी बिजेन्द्र सैनी व उसकी पत्नी सुमन देवी को पांच युवकों ने डंडे और सरिया से पीट कर जख्मी कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। वह खेत से घर लौट रहे थे। पुलिस ने उसके पुत्र अरुण कुमार के बयान पर गांव के प्रमोद कुमार पुत्र हरपाल जोकि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कार्यरत है। सहित पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अरुण के अनुसार उसके माता पिता के खेत के पास आरोपितों ने उसे घेर कर उन पर हमला किया था। एक युवको ने किसी तेजधार हथियार से उन पर वार किया, जिसमें वह जख्मी हो गये। मारपीट के दौरान उन्होंने गांव के प्रमोद को पहचान लिया और शेष की पहचान जयवीर पुत्र हरपाल टिंकू पुत्र नथलू रविन्द्र उर्फ टिंकू पुत्र राजकुमार के रूप में हुई । अरुण ने अपने पिता को हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया।जहा उनका मेडिकल परीक्षण हुआ जिसमें हाथ की हड्डी का टूटना पाया गया। पुलिस ने प्रमोद कुमार सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
 संयुक्त तत्वावधान में आभार सम्मान समारोह’ का आयोजन जया सिद्धार्थ अस्पताल परिसर, आईटी पार्क के समीप, देहरादून में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना था।
0 Minutes
Uncategorized
समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने राज्य अतिथि गृह (डाम कोठी) में अल्पसंख्यक समुदाय के  प्रतिनिधियों साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। बैठक में रखे गए बिंदुओं पर जल्द ही उच्च स्तरीय बैठक की जाएगी आयोजित।
1 Minute
Uncategorized
शहरी विकास मंत्री रामसिंह कैडा और ग्राम विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी का वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर किया भव्य स्वागत:स्वामी यतीश्वरानंद।
0 Minutes
Uncategorized
गौकशी में लिप्त तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अपराधियों के लिए मुसीबत का सबब बना मिशन प्रहार। एक्टिव पुलिस टीम ने एक गैंगस्टर व एक ₹5000/- का इनामी गौ तस्कर धरा।