युवा एकता मंच की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने युवा एकता मंच की सदस्यता ली जिसमे युवा एकता मंच के संस्थापक दीपक पेगवाल ने सभी युवाओं को समाज के लिए जागृत करने का काम किया।

युवा एकता मंच की एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने युवा एकता मंच की सदस्यता ली जिसमे युवा एकता मंच के संस्थापक दीपक पेगवाल ने सभी युवाओं को समाज के लिए जागृत करने का काम किया।
युवाओं को नशे से दूर रहने की हिदायत दी युवा एकता मंच के अध्यक्ष ईशान तेजियान ने कहा कि देश के परतंत्र के समय युवाओं का साहस व आत्म बलिदान देखने योग्य था। युवाओं ने संगठित होकर देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत किया ओर कहा कि आज के समय मे युवा नशे में इतना लिप्त हो चुका है कि चाहकर भी प्रसन्न नहीं हो सकता। हमेशा परेशान ही रहता है। स्वामी विवेकानंद जिन्होंने समाज को एक नई दिशा दी, स्वामी रामतीर्थ ने जन-जन को नई चेतना से जागृत किया। आज के युवाओं में वैसा उत्साह दिखाई नहीं दे रहा। युवाओं को ऐसे मार्गदर्शक की आवश्यकता है, जो उन्हें सही राह दिखा सके।
इस दौरान रामा बाई अंबेडकर महा सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा अन्नु स्वरूप ने सभी युवाओं का मार्ग दर्शन किया और युवा एकता मंच को सहरनीय काम करने पर दी बधाई इस दौरान एड0 विनोद आजाद प्रदेश अध्यक्ष , मोनू राणा,मोनू पाल , आशु शर्मा, अनिकेत , विभांसु , मंगत,सागर पाल, रवि , अनुज, आकाश, टोनी,परवेश कटारिया
,सोमपाल मास्टर जी,अरुण आदि सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *