बहादराबाद। रानीपुर विधानसभा के स्थित अशोक वाटिका में भाजपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व न्यायाधीश लोकपाल सिंह ने की तथा संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संदीप सिंघानिया एवं महामंत्री राधेश्याम पाल ने किया सम्मेलन में केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने ओबीसी मोर्चा से संबंधित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ने का काम कर रहा हैं प्रदेश में इस बार भी पार्टी का लक्ष्य 60 के पार हैं
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं गांव-गांव बिजली, स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अटल आयुष्मान कार्ड, स्वामित्व योजना,किसान सम्मान निधि जैसी जनकल्याणकारी अनेकों योजनाओं को जनता तक पहुंचाया हैंजिला महामंत्री आदेश सैनी ने कहा भारतीय जनता पार्टी जो संकल्प लेती हैं तो वह कार्यकर्ताओं के सहयोग से अवश्य पूरा होता हैं सरकार का संकल्प अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हैं प्रदेश सरकार घोषणा तक सीमित न रहकर सभी कार्यों को समय पर जारी करने का भी काम कर रही हैं।
इस अवसर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुनेश पाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप पाल,प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा किरण चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा नरेश तोमर, मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा,नागेंद्र राणा,आशुतोष चक्रपाणि,ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामकुमार प्रजापति,अविनाश रोहिल्ला, विपिन सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें।
