संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत ।

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत ।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायसी गांव के शिवपुरी उर्फ सोफरी गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया रायसी चौकी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया जिसकी जानकारी परिजनों को लगी परिजनों ने आनन-फानन में हरिद्वार के श्रीराम कृष्ण मिशन अस्पताल कनखल हरिद्वार लेकर व्यक्ति को पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया जिसकी सूचना अस्पताल वालों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
वही चौकी प्रभारी विनय मोहन द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल की ओर से सूचना मिली थी जिसमें पवन पुत्र हरपाल सिंह उम्र 50 वर्ष ने अपनी जमीन गिरवी रखी हुई थी जिसको लेकर वह काफी परेशान था इसी गम में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई है शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *