दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने सरकार पर किया हमला।

 दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन ने सरकार पर किया हमला।

आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन सोमवार को हरिद्वार जिले की लक्सर सीट के कस्बा सुलतानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने आप के उत्तराखंड जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया और बीजेपी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

लक्सर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कांग्रेस और बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरी ताकत झोंक दी है।आप पहाड़ चढ़ने की तैयारी में पूरे दमखम से जुटी हुई है। सोमवार को आप नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने हरिद्वार जिले के कस्बा सुल्तानपुर में उत्तराखंड जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आप पूरी तरह सक्रिय हो गई है।आप के नेता प्रदेशभर में रोड शो और जनसंवाद कार्यक्रम जनता के बीच अपनी पैठ जमाने में लगे हुए हैं। ताकि आगामी चुनाव में उन्हें इसका फायदा मिल सके। दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन और आम आदमी पार्टी के विधानसभा संगठन मंत्री आजम भारती ने सोमवार को कस्बा सुल्तानपुर ने जनसंवाद कार्यक्रम किया।इस दौरान उन्होंने लक्सर विधानसभा सीट से आप प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *