रानीपुर विधानसभा के मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर में राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने प्रतिभाग कर मोहम्मद आरिफ को जिला सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

रानीपुर विधानसभा के मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर में राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर मोहम्मद आरिफ के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने प्रतिभाग कर मोहम्मद आरिफ को जिला सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

वही अध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में जनता महंगाई की मार से त्रस्त हो चुकी है। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष इलम चंद चौहान ने कहा कि लंबे समय से आम जनता कोरोना की मार झेल रही है और रोजगार भी समाप्त हो गए, चारों ओर महंगाई से हाहाकार मचा है, किसान परेशान है युवा सड़कों पर है। देश में कंगाली छा चुकी है फिर भी भाजपा सरकार विकास के दावे करने में पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से जनता के साथ छल किया है। इसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाकर भाजपा सरकार का टुकड़ा साफ करके देगी। जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के नवनियुक्त जिला सचिव मोहम्मद आरिफ ने अध्यक्ष धर्मपाल सिंह का आभार प्रकट किया।
वही राजीव गांधी आल इंडिया कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष मीरा धीमान ने नियुक्ति पत्र देते हुए नगर अध्यक्ष शबनम जहां, जिला सचिव शबाना प्रवीण, सचिव गुलिस्ता प्रवीण, उपाध्यक्ष अफसरी, जिला सचिव सलमा जहां, अनीशा जिला सचिव पद पर मनोनीत किया। और मीटिंग का संचालन सेवादल के अतिरिक्त जिला अध्यक्ष वीर प्रताप चौहान ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरिद्वार, कमल कुमार जिला सचिव कांग्रेस कमेटी हरिद्वार,
विशाल मास जिला सचिव कांग्रेस सेवादल विनोद कुमार, जय बहादुर चौहान, काला चौहान, मोनू चौहान, सचिन कुमार, जरीना, रिहाना, भूरी, फातमा, शबनम, रुखसार, बिद्दा, रुबिना, मामी, शारदा, बानो, मालती, शारदा, नगमा, सोनी, गुलिस्ता प्रवीण, शाहजहां, जहीरा, संजीदा, शहरा, अफसाना, अंजुम, बानो खातून, वसीला, मीर जहां, शहीदा, नाजरीन, नरगिस, समा, शरीफा, सोनिया, रेशमा, जुबैद, दानिश्ता, वहीदा, वसीला, सगीर अहमद, हैदर, कादर, नीटू कुमार, रियासत, महाराज अली, दानिश, मोहम्मद मिमीजा, बिट्टू, गुलजार अहमद, जिला मंत्री सुमित गिरी अरशद मलिक, नौशाद, शहजान अली, नसीम,
आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *