हरिद्वार। ग्राम सराय मैं इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट संजय पहलवान द्वारा दंगल का आयोजन किया गया जिसमें आज मुख्य अतिथि के रूप में निर्मल पंचायती अखाड़े के महंत अमनदीप व युवा नेता सौरव शर्मा ने रिबन काटकर दंगल का शुभारंभ किया।
इस मौके पर महंत अमनदीप ने दंगल में सहयोग राशि ₹21000 हजार जीतने वाले पहलवानों को पुरस्कार दिया वहीं दूसरी ओर सौरव शर्मा की ओर से जीतने वाले पहलवानों को चांदी का सिक्का व 5100 रुपए पुरस्कार दिया और हारने वालों को 500 रु का इनाम दिया गया पहलवानी में जीतने वाला पहलवान इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट अंबुवाला से संजय पहलवान ने जीत हासिल की महन्त अमनदीप ने कहा की दंगल में पहलवानी दिखाना पहलवानों के लिए एक बहुत ही गौरव की बात है आज के युवा को नशा मुक्ति का संदेश दंगल में लड़ रहे पहलवान अपनी पहलवानी दिखा कर दे रहे हैं
वही युवा नेता शौरभ शर्मा ने कहा कि नशा युवाओं में बहुत तेजी से वायरस की तरह फैल रहा है जो हमारी पीढ़ी के लिए बहुत हानिकारक है हम लोगों को अपने शरीर के प्रति अपने स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना चाहिए।इस दंगल में पथरी से लाडी पहलवान, अयोध्या उत्तर प्रदेश से गांव सराय हरिद्वार से मौसम अली पहलवान, धीरज पहलवान, संदीप पहलवान ,कुलबीर पहलवान ,बग्गा पहलवान ,शहरुबान नितिन पंडित, सागर शर्मा ,आर्यन ,अरुण शर्मा ,प्रदीप ,शौकीन अली, राहिल, आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
