आचार संहिता के दौरान अंडर पास निर्माण का शिलान्यास किया जिसका कोई डीपीआर, टेंडर,ना वर्क आर्डर कैसे होगा कार्य,
लक्सर। आचार संहिता के दौरान अंडरपास निर्माण का शिलान्यास नाथीराम शर्मा ,महदी दत्ता आदि ने पूरी तरह फर्जी बताया उन्होंने यह भी कहा की ना कोई डीपीआर ना कोई टेंनडर ना कोई वर्क ऑर्डर कैसे हो सकता है अंडर पास का शिलान्यास उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय विधायक सारे निर्माण कार्यों का शिलान्यास बिना टेंनडर प्रक्रिया के कर रहे हैं स्थानीय विधायक लोगों के आक्रोश से डर कर और अपनी हार के डर से इस झूठे और फर्जी रूप से शिलान्यास कार्यक्रम को अंजाम दिया है लक्सर की जनता के साथ विधायक ने धोखा किया है उनके द्वारा जनता को धोखा दिया जा रहा है आगमी चुनाव में यही जनता उनको जवाब देगी उन्होंने यह भी कहा अंडर पास का निर्माण जन भावनाओं से जुड़ा है ये कोई चुनावी स्टंट नहीं है 3 दिन में यदि वर्क ऑर्डर की कॉपी उपलब्ध ना हुई तो जनता को धोखा देने के लिए रेलवे अधिकारियों और स्थानीय विधायक और उनके प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।
