06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
कोतवाली। ज्वालापुर में सभी चौकी प्रभारी, हल्का प्रभारी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं । जिस क्रम में नारकोटिक्स हरिद्वार टीम और चौकी रैल पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रुप से उप निरक्षक प्रवीण रावत, प्रभारी चौकी रेल के नेतृत्व मे कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बालाजी मेडिकल के पास वाली गली कटहरा बाजार में चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसको मौके पर ही पकड़ लिया, पकड़े गए अभियुक्त का नाम अमित अरोड़ा पुत्र अनिल अरोड़ा निवासी लोधा मंडी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया अभियुक्त की जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थो की बिक्री में जेल जा चुका है।अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।बरामदगी का विवरण
06 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार अभियुक्तअमित अरोड़ा पुत्र अनिल अरोड़ा निवासी लोधा मंडी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार,
पुलिस टीम
उप निरक्षक प्रवीण रावत, अमित गौड़,देशराज नारकोटिक्स सैल,रियाज अली नारकोटिक्स सैल, दीपक,
पूरण दानू,का सहयोग रहा।
