अखलाख खान की हालत सीरियस बताई जा रही है जिसके चलते उसका ऑपरेशन किया जा रहा है।
रोशनाबाद। स्थित सोमवार देर शाम को दो पक्षो में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिसके चलते एक पक्ष के अखलाख खान के सिर में काफी गम्भीर चोट आ गयी थी जिसके चलते उनको आनन फानन में जोलीग्रांड लेकर गए थे जहाँ से उन्हें हरिद्वार के लिए भेज दिया जिसके चलते आज उनका ऑपरेशन भूमानद हॉस्पिटल में चल रहा है।
वही। सिडकुल थानाध्यक्ष प्रमोद उनियाल ने बताया कि सोमवार देर श्याम को हुवे दो पक्षो के विवाद में दोनों पक्षो की तहरीर पर दोनों पक्षो के खिलाफ जिसमे एक पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ,दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
