खानपुर बॉर्डर पर कोविड-19 का पालन कराने के लिए पुलिस मुस्तैद। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल,
लक्सर। खानपुर पुरकाजी बॉर्डर पर कोविड-19 का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।खानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया की कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण प्रतिबंधित होने के दृष्टिगत पुरकाजी बॉर्डर पर थाना खानपुर पुलिस व पैरामिलेट्री फोर्स संयुक्त रूप से चेकिंग कर रही है और लोगों को ओमी क्रोन कोविड-19 महामारी से बचाने के लिए सभी को जांच के लिए भेज रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर कोई व्यक्ति भी सरकार के द्वारा दी गई गाइडलाइन का उल्लंघन करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।उन्होंने यह भी कहा की सरकार के द्वारा जो गाइडलाइन बनाई गई है।वह कोविड-19 ओमी क्रोन बीमारी से आम जनता को बचाने के लिए बनाई गई है। उसमें सभी को सरकार के द्वारा दी गई।गाइडलाइन का पालन करना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा पूरी तरह से बगैर जांच के आने वालों को प्रतिबंधित कर दिया है।जिसका पालन कराने के लिए पुरकाजी खानपुर बॉर्डर पर किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव मैं खानपुर पुरकाजी बॉर्डर पर आने जाने वालों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है जिससे विधानसभा चुनाव में कोई गड़बड़ी ना हो सके।
