73 वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने 73 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय में तत्पष्चात कलक्ट्रेट में झण्डारोहण किया गया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।


कलक्ट्रेट में झण्डारोहण के पश्चात राष्ट्रगान- जन गण मन तथा राष्ट्रगीत’वन्दे मातरम! गाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने सभी कार्मिकों को भारतीय गणतंत्र का संकल्प-’’हम, भारत के लोग, भारत को एक’( सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य) बनाने के लिये, तथा उसके समस्त नागरिकों को: सामाजिक, आर्थिक आत्मार्पित करते हैं।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में जिलाधिकारी ने कहा कि 26 जनवरी,1950 को हमारा देश गणतंत्र घोषित हुआ था। उसी दिन से हमारा भारतीय संविधान लागू हुआ था। संविधान की प्रस्तावना का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि इसमें उल्लिखित शब्द केवल चन्द शब्द नहीं हैं, इनके बहुत गूढ़ अर्थ हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप ध्यान से देखें, तो हमारा भविष्य का भारत कैसा होगा, किन किन विषयों को लेकर हमें आगे बढ़ना है, किस तरह की आजादी हमें चाहिये, किस तरह के न्याय की बात उसमें कहीं गयी है, शासन व्यवस्था कैसी हो, ये सब पूरे संविधान का सार प्रस्तावना में है। इसीलिये इसे संविधान की आत्मा कहा जाता है।
विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि गणतंत्र दिवस मनाने के पीछे एक निहितार्थ होता है। उन्होंने कहा कि 100 से 150 वर्ष तक आजादी का जो संघर्ष चला उसमें, हमारे शहीदों का, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का, जो योगदान रहा है, उस पल को हम इस दिन याद करते हैं। साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करते हैं कि उनकी इस देष को संवारने की, इस देश के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या था, उस संकल्प को भी पूरा करने के लिये याद करने का एक क्षण होता है।
इस मौके पर आनन्दमयी सेवा सदन की संगीत अध्यापिका तथा छात्राओं ने राष्ट्रीय गान, राष्ट्रीय गीत तथा देष भक्ति से परिपूर्ण गीत-’’जिन्होंने दी आजादी दिवस गणतंत्र ये अपना खुषी से मनाते हैं। जिलाधिकारी ने उनके प्रस्तुतीकरण की प्रषंसा की तथा उन्हें पुरस्कृत किया।
जिलाधिकारी को कैम्प कार्यालय में पुलिस की टुकड़ी द्वारा गया गया है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रषासन) पी0एल0 शाह, भूमि अध्याप्ति अधिकारी सुश्री संगीता कनौजिया, उप जिलाधिकारी गोपाल राम विनवाल, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी हरीष रावत, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा कन्तूरा सहित सभी विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। ₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की  ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल 
0 Minutes
Uncategorized
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।