73 वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
लक्सर। आज देश भर में 73 वा गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वही लोक निर्माण विभाग द्वारा झंडारोहण कर राष्ट्रीय गान का गुणगान किया गया,लोक निर्माण विभाग के कई अभियंताओं द्वारा देश के लिए विस्तार से बताया कि देश को आजाद कराने वाले वीर बहादुर अमर शहीदों को याद किया गया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्यवीर सिंह यादव ने कहां की देश के महान सपूतों ने अपना बलिदान देकर इस देश को आजाद कराया था हम उनके बलिदान को नहीं भुला सकते और हम आज शपथ लेते हैं की अपने कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे हमने अपने क्षेत्र को अच्छा बनाया है और इससे भी अच्छा बनाने की चेष्टा रखते हैं वही कोरोना को देखते हुए जनता को जागरूक रहने का आग्रह किया, तथा अपर सहायक अभियंता प्रदीप कटारिया ने कहा कि सन 1947 में हमारा देश आजाद हुआ था जो अंग्रेजों के नियमों पर चल रहा था जिस को चलाने के लिए एक अच्छे संविधान की जरूरत थी संविधान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमें दिया जो 26 जनवरी 1950 में लागू किया गया उसी के उपलक्ष में हम गणतंत्रता दिवस मनाते हैं तथा मैं देशवासियों को क्षेत्रवासियों को यह संदेश देना चाहता हूं कि जो कार्य जिसको सौंपा गया है उसे निष्ठा पूर्वक निभाए चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सत्यवीर सिंह यादव,प्रदीप कटारिया ,अपर सहायक अभियंता अलका ,अपर सहायक अभियंता आदि सभी अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।
