जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मत गणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

 

हरिद्वार। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने बृहस्पतिवार को विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियों के दृष्टिगत बीएचईएल सेक्टर-1 स्थित शिवडेल स्कूल, मत गणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने शिवडेल स्कूल परिसर पहुंचकर पूरे मत गणना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद हरिद्वार की ग्यारह विधान सभाओं की मत गणना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी ग्यारह विधान सभाओं के स्ट्रांग रूम, ई वी एम रूम तथा डाक मत पत्र रूम के बारे में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ईवी0एम0 की सुरक्षा-व्यवस्था, लाइटिंग की व्यवस्था, आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये।
विनय शंकर पाण्डेय ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि जहां-जहां आवश्यकता है, वहां-वहां पर साइनेज लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ताकि किसी को भी अपने गन्तव्य तक पहुंचने में इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि मतगणना स्थल पर जगह-जगह पर सीसी टीवी कैमरे स्थापित करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर सहित प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। ₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की  ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल 
0 Minutes
Uncategorized
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।