स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, लालढांग में इन विकास कार्यों को लेकर मांगे वोट, बनवाया मॉडल डिग्री कॉलेज, सिडकुल स्थापित होने से मिलेगा स्थानीयों को रोजगार

स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, लालढांग में इन विकास कार्यों को लेकर मांगे वोट, बनवाया मॉडल डिग्री कॉलेज, सिडकुल स्थापित होने से मिलेगा स्थानीयों को रोजगार,

हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में कांग्रेस को झटका देते हुए वरिष्ठ नेता जगपाल सिंह सैनी ने भारी संख्या में समर्थकों के साथ भाजपा ज्वाइन की। उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सदस्यता दिलाते हुए पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। इससे पूर्व स्वामी यतीश्वरानंद ने गैंडीखाता, खदरी, इंदिरा नगर, नौरंगाबाद आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान शीषपाल पोखरियाल की माता ने स्वामी यतीश्वरानंद को नोटों की माला पहनाकर स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को फेरुपुर डिग्री कॉलेज के मैदान में मास्टर जगपाल सिंह सैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा को आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने में एक—एक कार्यकर्ता का सहयोग है और सभी की अपेक्षाओं पर पार्टी खरा उतरने का काम कर रही है। स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि दूसरी पार्टियों में लोगों के साथ अन्याय किया जाता है, उन्हें केवल भीड़ माना जाता है, लेकिन भाजपा में सभी को आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है। इसी का नतीजा है कि पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ता जा रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, लक्सर के चेयरमैन अंबरीश गर्ग, पूर्व मंत्री श्यामबीर सैनी, आशुतोष शर्मा, विकास गौतम, अमित चौहान आदि शामिल हुए।
जनसंपर्क अभियान में नोटों की माला पहनाकर किया स्वागत, ये हुए विकास कार्य
स्वामी यतीश्वरानंद ने लालढांग क्षेत्र के गैंडीखाता, खदरी, इंदिरा नगर, नौरंगाबाद आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कहा कि क्षेत्र में 32 करोड़ रूपये की पेयजल योजनाओं का काम सुचारू हैं। इलाज के लालढांग सीएचसी का उच्चीकरण कराया और एक एंबूलेंस देते हुए आॅक्सीजन प्लांट बनवाया। इससे लोगों को इलाज के लिए अन्य स्थान पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों की स्थिति को सुधरवाया और रवासन नदी पर पुल बनवाते हुए एक झूला पुल स्वीकृत कराया। लालढांग में ही शिक्षा के लिए एक मॉडल डिग्री बनकर तैयार हो चुका हैं, जिसमें अगले सत्र से पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने का काम किया गया और यह सुचारू रहेगा। उन्होंने कहा कि सिडकुल जैसा औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने के बाद क्षेत्र के निवासियों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

इस मौके पर बृजमोहन पोखरियाल, मुकेश डबराल, संजय सैनी, बिजेंद्र पोखरियाल, सुरेंद्र रावत, मौ सफी लोधा, सीमा रावत, सीमा चौहान, श्रेष्ठ चौहान, गोरव नाथ, विनोद जोशी, सुनील नेगी, रोहित नेगी, आकाश कंडवाल, संतराम, यादराम, विनोद सैनी, सरिता अमोली, जितेंद्र पोखरियाल, कैलाश रावत आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
आपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। ₹5000/-के ईनामी अपराधी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
चारधाम यात्रा हेतु यात्री पंजीकरण बुलेटिन हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में पंजीकरण के तीसरे दिन चारधाम यात्रा के लिए 2421 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया
0 Minutes
Uncategorized
ऑपरेशन प्रहार  के तहत हरिद्वार पुलिस की  ताबड़तोड़ कार्यवाही, शांति भंग में तीन गिरफतार हरिद्वार पुलिस की सख्त चैतावनी,क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था भंग की तो भेजा जेल 
0 Minutes
Uncategorized
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ। नमामि गंगे योजना द्वारा निर्मित अखंड परम धाम गंगा घाट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।